Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी से मांगा दहेज
  • हरिद्वार

प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी से मांगा दहेज

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

रुडकी। दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की नौकरी सेना में लगी तो उसने पत्नी से दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद पीडि़त महिला ग्रामीणों को साथ लेकर सीओ मंगलौर के पास पहुंची तथा उसने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने करीब दो साल पहले नूरपुर बिजनौर निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने शादी को रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत भी कराया था। जिसके बाद युवक उसे विभिन्न स्थानों पर पत्नी के रूप में साथ रखता रहा, लेकिन अपने घर नहीं लेकर आया। कुछ दिनों के बाद युवक की नौकरी सेना में लग गई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे घर पर रखने को कहा। आरोप है कि लगातार युवक अपनी पत्नी को बहाने बनाकर टालता रहा जब पत्नी ने अधिक दबाव डाला तो तीन दिन पहले वह उसे अपने घर ले आया। जहां पर उसके परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति तथा उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में उसने गांव के जिम्मेदार लोगों को अपनी पीड़ा बताई तो गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें मामले का हल निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पंचायत में ही खड़े होकर कह दिया कि यदि महिला के परिवार वाले दहेज में उसे कार देते हैं तो वह उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार है। पंचायत के दौरान ही पीडि़त महिला द्वारा शादी किए गए रजिस्ट्रार द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रति भी ग्रामीणों को दिखाई गई। मंगलवार को ग्रामीण पीडि़ता के साथ सीओ मंगलौर कार्यालय पहुंचे तथा उनसे मिलकर पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया। सीओ मंगलौर अभय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीडि़त महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आखिरकार अल्मोड़ा के समाज सेवी की मेहनत हुई सफल
Next: रोडवेज के परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.