Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी कर्मचारी की कार्यालय में करंट लगने से मौत
  • देहरादून

सरकारी कर्मचारी की कार्यालय में करंट लगने से मौत

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। डीजीबीआर चौक स्थित जल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा कार्यालय में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक कर्मचारी की मौत हो गई। उसका शव कूलर के पास पड़ा मिला। ऐसे में आशंका जताई गई है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने भी करंट लगने से मौत होने की बात कही है जबकि विभागीय अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, मृतक कर्मचारी के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि अधिकारियों ने लापरवाही के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत निवासी 31 वर्षीय विपिन ऋषिकेश में डीजीबीआर चौक के पास जल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा कार्यालय में तैनात था। रोजाना की तरह वह शनिवार की सुबह कार्यालय में कामकाज में जुटा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। करीब 10 बजे जब अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें विपिन कूलर के पास बेसुध मिला। सूचना के बाद विभागीय अधिकारी कोतवाली पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि प्रथम दृष्टया विपिन की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर को दी अंतिम विदाई
Next: राजपत्रित अधिकारी से करवाई जाए अनियमितता की जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.