Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बुराली और बांसवाड़ा गांव में बारिश ने मचाई तबाही
  • चमोली

बुराली और बांसवाड़ा गांव में बारिश ने मचाई तबाही

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। गुरुवार रात तेज बारिश और कोठियाल सैण सिंचाई विभाग के नाले ने भयंकर रूप लेकर बुराली गांव के कई घरों में तबाही मचाई। उफनते नाले से प्रभावित लोगों ने रात को ही घरों को छोड़ जान बचाने को कोठियाल सैण स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में शरण ली। नन्दानगर के बांसवाड़ा गांव में अतिवृष्टि के कारण गौशालाएं बह गई हैं। आवासीय मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। गांव की ग्राम प्रधान बिमला देवी, पूर्व सैनिक जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि तेज बारिश के कारण ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका के बीच पूरी रात जागते रहे। कई ग्रामीण गदेरे के उफान पर आने के कारण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। गांव में आवासीय मकानों समेत गौशालाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से नन्दानगर में मोक्ष नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया। सेरा गांव के पीछे एक चट्टान के टूटकर नदी में गिरने के कारण नदी का पानी खेतों की ओर मुड़ गया। जिससे सेरा गांव के खेतों और फसलों को भारी क्षति पहुंची है। प्रभावित शिशुपाल लाल मुकेश लाल का कहना है कि प्रभावितों के सामने रहने और खाने की समस्या पौदा हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीओ कर्मचारी बहाल न हुए, तो 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार
Next: पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबली मनाई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.