Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सेना भर्ती: बिना जांच कोरोना की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने का भंडाफोड़
  • उत्तराखंड

सेना भर्ती: बिना जांच कोरोना की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने का भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

रामनगर /नैनीताल। रामनगर संयुक्त अस्पताल में रुपये लेकर बिना जांच कोविड की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने का भंडाफोड़ हुआ है। लैब कर्मचारियों की मिलीभगत से सेना भर्ती के लिए सौ से अधिक युवाओं को बिना टेस्ट फर्जी रिपोर्ट जारी कर दी गई। रिपोर्ट में बाकायदा कोरोना अस्पताल की फर्जी मुहर ली है और जाली दस्तखत भी किए गए हैं। अस्पताल के डॉक्टर की तहरीर पर लैब टेक्नीशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हटा दिया गया है।
युवाओं ने भी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अस्पताल वर्तमान में पीपीपी मोड पर संचालित हो रहा है। पौड़ी जिले के कोटद्वार में 27 दिसंबर को सेना की भर्ती होनी है। इसमें शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। रविवार को इसके लिए रामनगर क्षेत्र में एक फाउंडेशन के जरिए भर्ती की ट्रेनिंग ले रहे कई युवा रामनगर संयुक्त अस्पताल पहुंचे। यहां लैब कर्मचारियों ने उन्हें कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने की बात कही। युवाओं के हामी भरने पर कर्मचारियों ने उनसे 500 से एक हजार रुपये लेकर फर्जी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट सौंप दी। जारी की गई रिपोर्ट में मुहर-दस्तखत भी फर्जी हैं, जबकि अस्पताल में तैनात डॉक्टर को इसकी खबर तक नहीं लगी। सोमवार को युवाओं ने रिपोर्ट देखी तो उनमें मुहर के साथ-साथ डॉक्टर के दस्तखत भी अलग-अलग मिले। उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी तो पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया।
अस्पताल के डॉक्टर राकेश ने बताया कि उन्हें युवाओं को जारी की गई कोरोना रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं है। इसमें न उनकी मुहर लगी है और हस्ताक्षर भी गलत हैं।

छह दिन पहले ही बना दी 27 दिसंबर की रिपोर्ट
युवाओं ने 10 और 12 दिसंबर को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट बनवाई थी। मगर लैब कर्मचारियों ने रिपोर्ट में जांच की तारीख 20 से 27 दिसंबर तक लिखकर करीब 15 दिन एडवांस में ही जारी कर दी। जांच की तारीख देखकर युवाओं को रिपोर्ट के फर्जी होने का शक हुआ। बताया जाता है कि फर्जी रिपोर्ट जारी करने में कई और कर्मचारी शामिल हैं। जांच में उनके नाम भी सामने आ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया शीतकालीन विस सत्र की कार्रवाई में वर्चुअल प्रतिभाग
Next: बद्रीनाथ हाईवे और कोटद्वार में अतिक्रमण हटाने पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.