Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खूनी संघर्ष में दस ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

खूनी संघर्ष में दस ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
default featured image

रुड़की। दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने तेलीवाला के दस ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पथराव करने वाले लोगों को भी चिहिन्त करने का प्रयास जारी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला में दो पक्षों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखने लगे और 17 दिसंबर को दोपहर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले थे। एक पक्ष ने चार से पांच राउंड फायर करने का भी आरोप लगाया था। मारपीट के दौरान पथराव भी किया गया था। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिन्होंने सिविल अस्पताल में उपचार कराया था। पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तेलीवाला पाडली गुर्जर निवासी असीम, वसीम, फहीम, नावेद, सलमान, अमजद, सद्दाम, आशिक, गुलशेर समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पथराव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दिखाई दे रहे लोगों को चिहिन्त करने का भी प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत
Next: डीएम को ज्ञापन सौंप की गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.