Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीजा-साले की लड़ाई में छह लोग घायल, 14 पर संगीन धाराओं में मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

जीजा-साले की लड़ाई में छह लोग घायल, 14 पर संगीन धाराओं में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 20/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। दंपति के आपसी विवाद के बाद बीते बुधवार रात जीजा-साले की लड़ाई में छह लोग घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्षों की ओर से शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 14 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। राजू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सलमती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 जुलाई को ग्राम चीतलबाग निवासी काला सिंह के खेत में खाद डालकर रात में कुलविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह, बलवीर सिंह पुत्र मान सिंह के साथ बिचुआ के लिए लौट रहा था। ग्राम हरैय्या में कुछ लोगों ने तीनों को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए अचानक हथियारों से और फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर बीएनएस की धारा 109, 115(2), 191(2), 191(3), 352 के तहत धर्मेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र बग्गा सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह, टीटू सिंह, साहब सिंह, सोनू सिंह, सुखदेव सिंह, कृष्ण सिंह, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इधर, दूसरे पक्ष से जसविंदर सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी कैथुलिया ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसकी बहन शीमा कौर व उसके पति राजू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी सलमती के मध्य चले विवाद को लेकर राजू ने उन्हें 16 जुलाई को हरैय्या के प्रधान के घर बुलाया था। पंचायत में समाधान नहीं निकला। 17 जुलाई को राजू सिंह ने बात करने को ग्राम हरैय्या बुलाया। भाई सोनू सिंह, भांजा गुरवचरन सिंह, श्याम सिह आदि को लेकर गया तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे सोनू सिंह, बलजीत सिंह, बूटा सिंह, राजू सिंह पुत्र बलवन्त सिंह ने गाली-गलौज कर गोली चला दी। फायरिंग में छर्रे लगे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 351 (2), 352 के तहत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शौक पूरा करने को चुराई बाइक, पुलिस ने पकड़ा
Next: निवर्तमान पार्षद ने बेची सरकारी भूमि, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.