Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से नारसन के लोग परेशान
  • हरिद्वार

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से नारसन के लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  मंगलौर फीडर से जंगल के रास्ते होकर नारसन विद्युत उपकेंद्र आ रही करीब दस किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन मुसीबत का सबब बन गई है। लाइन में आए दिन फॉल्ट होने की वजह से कई-कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से इलाके के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को भी इस लाइन में फॉल्ट आने की वजह से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नारसन विद्युत उपकेंद्र से कस्बे समेत करीब दस गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा आसपास लगी छोटी-बड़ी कई कंपनियों को भी इस उपकेंद्र से ही विद्युत सप्लाई होती है। विद्युत उपकेंद्र पर मंगलौर फीडर से आ रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन कई वर्षों से लोगों और विद्युत कर्मियों के लिए बेहद सरदर्द बनी हुई है। लाइन में आए दिन ज्यादा फॉल्ट आने की वजह से जहां हजारों उपभोक्ता परेशान होते हैं। वहीं विद्युत कर्मी भी इस वजह से भारी परेशान हैं। कभी-कभी रात के समय आने वाले फॉल्ट को ढूंढने में काफी समय लगने पर पूरी-पूरी रात इलाके के लोग अंधेरे में रहते हैं। इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकलने से हल्की बरसात या हवा चलने पर ही लाइन में अक्सर फॉल्ट आ जाता है। बुधवार को भी उमस भरी गर्मी में लोगों को करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति नहीं आने की वजह से परेशान रहना पड़ा। नारसन विद्युत केंद्र पर तैनात जेई ईश्वर चंद्र ने बताया कि उपकेंद्र आ रही लाइन काफी लंबी है। इसके अलावा जंगल के रास्ते आ रही लाइन के आसपास काफी पेड़ खड़े हुए हैं। किसान पेड़ काटने नहीं देते और हवा चलने पर पेड़ लाइन को छू जाते हैं जिसकी वजह से लाइन में अक्सर फॉल्ट होता है। हाईटेंशन लाइन का कोई और विकल्प नहीं होने की वजह से समस्या गंभीर बनी हुई है। विद्युत कुर्मी बरसात में भी लाइन दुरुस्त करने के लिए लगाए जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूलरभोज में लगी दस हाई मास्ट सोलर लाइट
Next: रांसी के राकेश्वरी मंदिर में हुआ सावन मास की संक्राति से पौराणिक जागरों का गायन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.