Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहली ही बारिश में खुली आपदा प्रबंधन की पोल: नेता प्रतिपक्ष
  • देहरादून

पहली ही बारिश में खुली आपदा प्रबंधन की पोल: नेता प्रतिपक्ष

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)। मानसून की पहली ही बारिश में हुए नुकसान को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को सरकार के आपदा प्रबंधन सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि पूरे आपदा प्रबंधन की पोल पहली ही बारिश ने एक झटके में खोल दी है। कहा कि सरकार की कोई भी तैयार नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकतर अहम पद खाली पड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बारिश, आपदा से निपटने के सरकार के दावे पूरी तरह कागजी और हवा हवाई हैं। जमीन पर राज्य भर में सरकार आपदा प्रबंधन करने में पूरी तरह असफल है। प्रदेश में पहली बारिश में ही पूरे प्रदेश में जगह जगह भू-धंसाव से नुकसान हुआ है। घरों, पेयजल लाइनों, सड़कों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। आम जनता पहले ही पिछले साल आई आपदा से सड़क, पुलों को पहुंचे नुकसान से परेशान है। अभी तक इनकी मरम्मत भी नहीं हो पाई है। कहा कि सरकार दावे कर रही है कि आपदा प्रबंधन विभाग बनाने वाला उत्तराखंड देश में एकमात्र राज्य है। जबकि हकीकत ये है कि विभाग में अधिशासी अधिकारी समेत अन्य अहम अफसरों ने इस्तीफा दे रखा है। जिलों में भी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित सभी कर्मचारी संविदा पर हैं। कहा कि इस बार मौसम विभाग भारी बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में बिना तैयारियों के स्वाभाविक आपदाओं की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना, राहत सामग्री पहुंचाना सरकार के सामने बड़ी चुनौती होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में पानी में डूबी सड़कें, जगह-जगह फंसा ट्रैफिक
Next: ग्रामीण निर्माण विभाग के इंजीनियर्स ने शुरू किया अनशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.