Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट
  • देहरादून

सीएम अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री अब अगले साल ही जनता से रूबरू हो पाएंगे। मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री करोना वेक्सीनेशन को लगाये जाने की अंतिम तैयारियों की बैठक ले रहे थे। तभी उनकी कोविड़ 19 टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। बताया जा रहा है कि सीएम के कुक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। खबर के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बड़ी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह के बाद यह सभी होम आइसोलेशन में ही रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी एहतियात के तौर पर आइसोलेट हो गए हैं। वहीं, कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन है और 21 दिसंबर से विधानसभा का सत्र भी आहूत होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ना तो विधानसभा का सत्र अटेंड कर पाएंगे ना ही वह अपने जन्मदिन पर आम लोगों से मिल पाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि अब सीएम अगले साल ही आम जनता से रूबरू हो पाएंगे और सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस वितरक से मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटे
Next: रोजगार के आवेदकों को दून मेडिकल कॉलेज कोरोना रिपोर्ट देगा जल्द

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.