Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में नाबालिग द्वारा शिशु को जन्म देने के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान
  • देहरादून

ऋषिकेश में नाबालिग द्वारा शिशु को जन्म देने के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में शनिवार एक नाबालिग द्वारा नवजात शिशु के जन्म देने के मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल पहुंचकर नवजात की उचित देखरेख व नाबालिग लड़की को आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थकर्मियों सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट को निर्देश दिए हैं। शनिवार की रोज एक नाबालिग लड़की द्वारा नवजात शिशु के जन्म देने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली। चिकित्सालय प्रशासन से नाबालिग व नवजात के स्वास्थ्य की स्थिति के बाबत जानकारी लेने के बाद नवजात व पीड़िता की पूर्ण देखभाल व उचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में एसओ रानीपोखरी से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है, जिसपर एसओ ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश प्रशासन की ओर से एक सूचना भेजी गयी थी। जिसमें बताया गया कि चिकित्सालय में रानीपोखरी क्षेत्र की एक नाबालिग ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। मामले की जांच करने के लिए महिला उप निरीक्षक को चिकित्सालय भेजा गया। इस मामले में पोक्सो अधिनियम और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी लड़का फरार है, जो कि खुद भी नाबालिग है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाल स्वधार गृह भेजा जाएगा। आयोग अध्यक्ष के निर्देश पर नवजात की देखभाल व सुरक्षा के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ता को बच्चे के पालन न कर पाने की स्थिति में उसके उपचार व देखरेख के लिए राजकीय शिशु सदन में रखने का प्रस्ताव दिया। जिसके लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में इसी साल होगा 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन : रेखा आर्या
Next: राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर घमासान, पीएम मोदी ने कहा-पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.