Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति धूमधाम से मनाएगी जन्माष्टमी पर्व
  • अल्मोड़ा

मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति धूमधाम से मनाएगी जन्माष्टमी पर्व

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की एक बैठक मां नंदा देवी मंदिर में आहूत की गई। रविवार को आयोजित बैठक में आगामी सावन को देखते हुए वृहद वृक्षारोपण करने तथा जन्माष्टमी महोत्सव हेतु विचार विमर्श किया गया। सर्वदलीय महिला समिति विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी एवं नंदा महोत्सव एवं होली में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करती है। संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने इस वर्ष की भीषण गर्मी पर चिंता व्यक्त की और लोगों से तथा जिला प्रशासन से यह अपील की कि अल्मोड़ा के आसपास जहाँ भी जगह मिलती है वहां पर वृक्षारोपण किया जाए। संस्था की सचिव गीता मेहरा ने कहा कि जो भी नव निर्माण अल्मोड़ा शहर व उसके आस पास में कर रहे हैं उसमें कम से कम 6 पेड़ अवश्य लगाएं। संस्था के आगामी कार्यक्रमों के तहत जन्माष्टमी महोत्सव में 25 व 26 अगस्त को दो दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे। विगत वर्षों की भांति गरबा, डांडिया एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मटकी फोड़ की प्रस्तुति भी होगी और उन्होंने संस्था की महिलाओं के साथ-साथ अल्मोड़ा की महिलाओं से कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। यहाँ आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, संरक्षिका बिमला बोरा, गंगा पांडे, निर्मला जोशी, लकी वर्मा, ज्योति रावत, राजेश्वरी जम्याल, राधा राजपूत, गीता बिष्ट, तारा भंडारी आदि महिलाएं मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ देखने गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: मां बेटे पर फायरिंग, होटल में घुसकर तोड़फोड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.