Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गूगल मैप के कारण नदी में पहुंच गई कार, बाल-बाल बचे 2 युवक
  • राष्ट्रीय

गूगल मैप के कारण नदी में पहुंच गई कार, बाल-बाल बचे 2 युवक

RNS INDIA NEWS 30/06/2024
rns featured image new

केरल (आरएनएस)। केरल के उत्तरी कासरगोड जिले में ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता खोजना दो युवकों को महंगा पड़ गया। गूगल मैप में रास्ता देखने की वजह से उनकी कार को उफनती नदी में पहुंच गए। कार अचानक पानी की धारा में बहने लगी और बाद में नदी के किनारे एक पेड़ में फंस गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उनकी जान बचाई।

रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पल्लांची में उफनती नदी से दमकल कर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनकी कार पानी के तेज बहाव में बहकर एक पेड़ में फंस गई तो उन्होंने किसी तरह गाड़ी से निकलकर दमकलकर्मियों को अपनी लोकेशन के बारे में जानकारी दी। बाद में, अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाए गए युवकों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के एक अस्पताल जा रहे थे, जिसके लिए ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके आगे बढ़ रहे थे। युवकों में से एक अब्दुल रशीद ने बताया कि ‘गूगल मैप्स’ से उन्हें आगे एक संकरी सडक़ होने का पता चला, जिसके बाद वे अपनी कार लेकर गए। लेकिन वह दरअसल एक नदी थी। पिछले साल केरल में 29 वर्षीय एक डॉक्टर की इसी तरह से मौत हो गई थी, जब वह गूगल मैप के सहारे रास्ता देख रहा था और पेरियार नदी के बीचों बीच पहुंच गया था।

गूगल मैप्स एक वेब सर्विस है जो दुनिया भर के भौगोलिक क्षेत्रों और स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। पारंपरिक सडक़ मानचित्रों के अलावा, ‘गूगल मैप्स’ कई स्थानों के हवाई और उपग्रह तस्वीर भी देता है। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, वाहन की हेडलाइट की मदद से हमें लगा कि हमारे सामने कुछ पानी है, लेकिन हम यह नहीं देख पाए कि दोनों तरफ नदी थी और बीच में एक पुल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भेजा जेल
Next: सिम कार्ड से जुड़े इस नियम में कल से हो जाएगा बदलाव, यूजर्स नहीं कर पाएंगे ये काम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.