Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैंगरेप-हत्या मामले में आदित्यराज सैनी को झूठा फंसाने का आरोप लगाया
  • हरिद्वार

गैंगरेप-हत्या मामले में आदित्यराज सैनी को झूठा फंसाने का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  किशोरी के गैंगरेप-हत्या के मामले में फंसे भाजपा नेता आदित्यराज सैनी को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सैनी समाज ने विरोध के स्वर बुलंद किए। एसएसपी कार्यालय का घेराव कर सैनी समाज ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। आरोप जड़ा कि राजनीति के तहत भाजपा नेता को झूठा फंसाया जा रहा है। वहीं, सैनी आश्रम में हुई बैठक में मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की खिलाफत करने के साथ-साथ गांव-गांव जाकर पूरे समाज को एकजुट करने की बात पर सहमति बनी। जिलेभर से सैनी समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में एकत्र होकर रोशनाबाद में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की गैरमौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव करते हुए ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी को मामले में झूठा फंसाने का आरोप जड़ा। आरोप लगाया कि राजनैतिक द्वेष के चलते ग्राम प्रधानपति को मामले में घसीटा गया है। उनका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा नेता की पत्नी ग्राम प्रधान सुरुचि सैनी ने एसएसपी के नाम सौंपे ज्ञापन में पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई। लिखा कि बहादराबाद पुलिस की जांच से वह संतुष्ट नहीं है और न ही समाज संतुष्ट है। कहा कि राजनैतिक सामाजिक संगठनों के दबाव में किसी बेकसूर को न फंसाया जाए। एसएसपी की गैरमौजूदगी में एसपी अपराध पंकज गैरोला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा, फिर वे वापस चले गए। यहां से लौटकर प्रदर्शनकारी सीधे ज्वालापुर में सैनी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने निर्णय लिया कि दस जुलाई को होने जा रहे मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने के लिए उतरेंगे। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव में समाज की बैठक आयोजित किए जाएगी। एक सप्ताह के अंदर ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी को क्लीन चिट नहीं दी जाती है तो सैनी समाज महापंचायत का ऐलान करेगा। महापंचायत में सीएम आवास घेरने की भी रूपरेखा तय की जा सकती है।
बैठक में आदेश सैनी सम्राट, अंकित सैनी महापंचायत के अध्यक्ष, रवि पाल सैनी जिला पंचायत सदस्य, अरविंद सैनी, सूर्यकांत सैनी, डॉक्टर अंकित सैनी, संचित सैनी, पंकज सैनी, महावीर सैनी, बाबूराम सैनी, जोनी सैनी, हिमांशु सैनी, अरविंद सैनी समेत सैनी समाज के कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय घेरा
Next: नकली उत्पाद बेचने पर चार दुकानदारों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.