Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब पीने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से भिड़े युवक
  • ऊधम सिंह नगर

शराब पीने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से भिड़े युवक

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नैनीताल हाईवे पर गांधी पार्क के पास बुधवार रात शराब पीने से मना करने पर तीन युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसमें दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर गांधी पार्क की दीवार के पास तीन लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे हैं। इस पर बाजार चौकी प्रभारी पकंज महर समेत हेड कांस्टेबल दीप चंद्र, प्रवीन रावत, हरीश रावत मौके पर पहुंचे और तीनों को शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इस पर एक युवक पुलिसकर्मियों पर राजनैतिक पार्टी से जुड़े होने का हवाला देकर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों से ही गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, एक युवक ने कांस्टेबल का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस और युवकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। धक्का-मुक्की में दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम दीपक राणा निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर, बृजेश पंत और कंचन पाठक निवासी झा कॉलोनी पंतनगर बताए। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युकां नेता और पेशे से अधिवक्ता युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगीं गोली
Next: ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.