Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युकां नेता और पेशे से अधिवक्ता युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगीं गोली
  • ऊधम सिंह नगर

युकां नेता और पेशे से अधिवक्ता युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगीं गोली

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गदरपुर निवासी यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और पेशे से अधिवक्ता युवक पर गुरुवार दोपहर रुद्रपुर में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली जांघ और दूसरी गोली में पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं युवक को गोली लगते ही कुछ दूर खड़े उसके भाई और दोस्त तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौका मुआयना किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय प्रशांत सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी गदरपुर अपने छोटे भाई और दो दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर रुद्रपुर के गांधी पार्क के पास एक स्टांप विक्रेता के यहां आए थे। वह काम निपटाकर अपनी कार की ओर जा रहे थे कि तभी दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर अचानक एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उतरकर प्रशांत पर दो फायर कर दिए। इस बीच प्रशांत ने भागने की कोशिश की, लेकिन दो गोली उनके पैर में लग गईं। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर और प्रशांत को घायल देखकर उनके भाई और दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रशांत के पैर और जांघ में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौका मुआयना कर फरार आरोपियों की तलाश के अधीनस्थों को निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।

युवक को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी है। युवक की जांघ और पैर में गोली लगी है। मौके से सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। इसमे पूरी वारदात कैद हुई है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर इस वारदात के पीछे होने का शक जताया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।    -मनोज कत्याल, एसपी सिटी रुद्रपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में गोमुख कलश यात्रा का स्वागत
Next: शराब पीने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से भिड़े युवक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.