Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

काशीपुर। खनन लदे डंपर के चालक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पीट दिया और आईजीएल मोड पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जैतपुरघोसी निवासी सुरेश कुमार (52) पुत्र बालकिशन पशुपालन के साथ फार्म पर काम करता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे सुरेश आईजीएल के सामने डॉक्टर से दवा लेकर साइकिल से घर जा रहा था। आईजीएल मोड पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर के चालक ने साइकिल को रौंद दिया। डंपर के पहिये में दबने से सुरेश की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद जाम की सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एएसपी अभय सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की शह पर दिन में खनन लदे ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम व एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। डेढ़ घंटे बाद जाम खोला जा सका। मृतक के परिवार में पत्नी, पुत्र टिंकू, अजय व दीपक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से भिड़े युवक
Next: वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन लिया वापस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.