Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून की ऐश्वर्या गोयल बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड
  • देहरादून

दून की ऐश्वर्या गोयल बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
default featured image

देहरादून। दून की एश्वर्या गोयल मिस इंडिया की दौड़ में अंतिम 31 प्रतिभागियों में शामिल हो गई हैं। उन्हें फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुना गया है। कोरोना महामारी के चलते इस बार यह इवेंट ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए देशभर में 31 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें सभी राज्यों से एक-एक प्रतिभागी को चुना गया है। उत्तराखंड से दून की एश्वर्या गोयल ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। एश्वर्या खुड़बुड़ा मोहल्ला में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उनके पिता बैंक से बतौर अधिकारी सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता गृहणी हैं और एक भाई व एक बहन है। एश्वर्या ने स्नातक के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत में भी उपाधि हासिल की है। इससे पहले 2015 में भी एश्वर्या ने मिस इंडिया के अंतिम दौर में जगह बना ली थी। अब दोबारा उनके पास मिस इंडिया बनने का मौका है। यदि वह यह कॉन्टेस्ट जीत जाती हैं तो वे मिस वल्र्ड और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगीं। प्रतियोगिता में उन्हें ऑनलाइन माध्यम से वोट किया जा सकता है। इसके लिए रोपोसो एप डाउनलोड कर 15 जनवरी से पहले एश्वर्या को वोट कर सकते हैं। अंतिम चयन देशवासियों के वोट और निर्णायक मंडल के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ेगी भांग की खेती, इस कड़ी में नियम, विनियम व उपनियम बनाने की कवायद शुरू
Next: सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.