Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ेगी भांग की खेती, इस कड़ी में नियम, विनियम व उपनियम बनाने की कवायद शुरू
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ेगी भांग की खेती, इस कड़ी में नियम, विनियम व उपनियम बनाने की कवायद शुरू

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

बंजर पड़ी भूमि के अलावा पॉलीहाउस में भांग की खेती के लिए किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

देहरादून। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा औषधीय उपयोग के लिए भांग (हैंप) को मान्यता दिए जाने के बाद अब उत्तराखंड में इसकी खेती रफ्तार पकड़ेगी। इस कड़ी में नियम, विनियम व उपनियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रयास है कि प्रदेश में बंजर पड़ी भूमि के अलावा पॉलीहाउस में भांग की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। माना जा रहा है कि इससे जहां किसानों की आर्थिकी सशक्त होगी, वहीं राज्य में दवा कंपनियों के आने से निवेश के रास्ते खुलेंगे। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उत्तराखंड में वर्ष 2016 में भांग की खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई गई थी, जो विभिन्न कारणों से धरातल पर आकार नहीं ले पाई। इस बीच वैश्विक स्तर पर औषधीय उपयोग के लिए हैंप की मांग आने लगी तो राज्य की मौजूदा सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास शुरू किए। इसके तहत इंडस्ट्रियल हैंप को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। इस सिलसिले में सगंध पौधा केंद्र (कैप) के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान को स्टेट नोडल अधिकारी (हैंप) की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही राज्य में भांग की खेती, इसका मैकेनिज्म, इससे लाभ समेत विभिन्न पहलुओं का आकलन किया गया। अब भांग की खेती को नियंत्रित स्थिति में कराने की रणनीति बनाई जा रही है। बीते रोज ही कृषि एवं उद्यान मंत्री ने इस संबंध में नियम, विनियम व उपनियम बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।स्टेट नोडल अधिकारी (हैंप) डॉ. चौहान के अनुसार इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने भांग के औषधीय उपयोग के लिए मान्यता दी है। बताया कि अभी तक यूनानी व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में दवा के तौर पर भांग का इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन एलोपैथ में इसकी इजाजत नहीं थी। अब संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता मिलने के बाद एलोपैथ में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। जाहिर है कि मेडिकल व्यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे। चौहान ने बताया कि अब राज्य में भी विधिक रूप से भांग की खेती को बढ़ावा देने की रणनीति तय की जा रही है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में इस पर फोकस रहेगा और इसमें भी वह भूमि उपयोग में लाई जाएगी, जो बंजर पड़ी है। इसके अलावा पॉलीहाउस में कंट्रोल कंडीशन में भांग की खेती हो सकेगी। बताया कि भांग का उपयोग केवल औषधीय निर्माण में हो, इसके लिए अन्य विभागों के सहयोग से विशेष निगरानी व्यवस्था अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की घटनास्थल पर ही मौत
Next: दून की ऐश्वर्या गोयल बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.