Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में हल्की बारिश से मिली राहत
  • पौड़ी

पौड़ी में हल्की बारिश से मिली राहत

RNS INDIA NEWS 24/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी में सोमवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला रहा। मुख्यालय पौड़ी सहित बीरोंखाल,एकेश्वर, नैनीडांडा आदि इलाकों में हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दे दी। वन विभाग ने भी इस बारिश से राहत की सांस ली है। हालांकि पेयजल योजनाओं के स्रोतों पर डिस्चार्ज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। पौड़ी शहर को पानी सप्लाई करने वाली नानघाट पेयजल योजना का भी डिस्चार्ज अभी कम ही है। इस योजना पर भीषण गर्मी की वजह से कारीब 36 एलपीएम पानी कम हो गया था। 2 एमएलडी के बजाए इन दिनों योजना से करीब डेढ़ एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। जिसके कारण शहर भी पानी का संकट है। वहीं दूसरी ओर बीरोंखाल ब्लाक में भी पेयजल संकट है। सोमवार को भी यहां जलसंस्थान ने जोगीमढ़ी और वेदीखाल क्षेत्रों में टैंकरों से पानी दिया। जलसंस्थान के अफसरों के मुताबिक हल्की बारिश ने पानी की डिमांड कुछ कम जरूर कर दी। पिछले दो महीने से जलसंस्थान बीरोंखाल क्षेत्र में टैंकर से पानी दे रहा है। जलसंस्थान के एसई पीके सैनी ने बताया कि पेयजल योजनाओं पर पानी का डिस्चार्ज पर इस बारिश का कोई असर अभी तक नहीं है। इसके लिए बारिश तेज चाहिए अभी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। हालांकि गर्मी कम हो जाने से डिमांड में कुछ कमी आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में नीट मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.