Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपचुनाव में इंडिया गठबंधन, सिविल सोसाइटी का कांग्रेस को समर्थन
  • देहरादून

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन, सिविल सोसाइटी का कांग्रेस को समर्थन

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बदरीनाथ, मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। मजबूती से चुनाव लड़ने पर जोर दिया। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठनबंधन ने संयुक्त रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भी मजबूती से लड़ा जाएगा। संयुक्त रूप से एकजुटता के साथ चुनाव लड़कर भाजपा की विघटनकारी नीतियों के खिलाफ जीत दर्ज की जाएगी। कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के जमीनी कार्यकर्ताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का इतिहास जनता के लिए संघर्ष का रहा है। दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी अपनी मूल विचारधारा के खिलाफ वाले हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है। कांग्रेस पिछले चुनाव की हार के अंतर को कम करने में कामयाब रही है। भाजपा ने अपना जनाधार खोया है। उपचुनाव में अब कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।
सीपीआई के नेशनल काउंसिल मेंबर समर भंडारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य एकजुटता के साथ उपचुनाव में भाजपा को हराना है। सीपीआई माले के प्रदेश सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि उपचुनाव में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए जीत का प्रयास किया जाएगा। इंसानियत मंच के रवि चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी, गरीब विरोधी, बेरोजगार नौजवान विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। सपा के राष्ट्रीय सचिव एसएन सचान ने कहा कि हमें संयुक्त रूप से जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे। बैठक में भारत जोड़ो अभियान के उत्तराखण्ड संयोजक भुवन पाठक, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बिष्ट, किसान सभा के सुरेन्द्र सजवाण, आनन्द रावत, शीशपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, नन्दिनी आर्य, शंकर गोपाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौंडेश्वर मेले में देव दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next: राजकीयकरण की प्रक्रिया में तेजी लाए सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.