Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल होगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल होगी

RNS INDIA NEWS 22/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सरकारी अस्पतालों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टर अब 65 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 65 करने को मंजूरी दे दी है। हालांकि 65 साल में रिटायरमेंट की व्यवस्था वैकल्पिक होगी। मरीजों का इलाज करने की शर्त का पालन करने वाले डॉक्टरों को ही इसकी सुविधा दी जाएगी। 60 साल से अधिक उम्र के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशासनिक पदों पर भी तैनात नहीं हो पाएंगे। विदित है कि राज्य के अस्पतालों में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। लगातार नए डॉक्टरों के आने के बावजूद अभी तक इस समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में अब कैबिनेट ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 करने को मंजूरी दी है। इससे राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा और मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 597 विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं और इनमें से मरीजों का इलाज करने के इच्छुक डॉक्टरों को ही 65 साल तक सेवा का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए रिटायरमेंट 65 साल में लेना अनिवार्य नहीं होगा। विदित है कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी की रिटायरमेंट की उम्र पहले से ही 65 साल है और अब कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह व्यवस्था बनाने की मंजूरी दे दी है।देहरादून(आरएनएस)।  सरकारी अस्पतालों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टर अब 65 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 65 करने को मंजूरी दे दी है।
हालांकि 65 साल में रिटायरमेंट की व्यवस्था वैकल्पिक होगी। मरीजों का इलाज करने की शर्त का पालन करने वाले डॉक्टरों को ही इसकी सुविधा दी जाएगी। 60 साल से अधिक उम्र के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशासनिक पदों पर भी तैनात नहीं हो पाएंगे।
विदित है कि राज्य के अस्पतालों में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। लगातार नए डॉक्टरों के आने के बावजूद अभी तक इस समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में अब कैबिनेट ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 करने को मंजूरी दी है।
इससे राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा और मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 597 विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं और इनमें से मरीजों का इलाज करने के इच्छुक डॉक्टरों को ही 65 साल तक सेवा का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए रिटायरमेंट 65 साल में लेना अनिवार्य नहीं होगा। विदित है कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी की रिटायरमेंट की उम्र पहले से ही 65 साल है और अब कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह व्यवस्था बनाने की मंजूरी दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Next: एबीवीपी ने की नीट परीक्षा विवाद की सीबीआई जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.