Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डेयरी में आग लगने से सात मवेशियों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

डेयरी में आग लगने से सात मवेशियों की मौत

RNS INDIA NEWS 22/06/2024
rns featured image new
काशीपुर(आरएनएस)।  कुंडेश्वरी के गांव शिवलालपुर डल्लू में शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति की पशुशाला में आग लगने से सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक बाइक समेत अन्य घरेलू सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि कुंडेश्वरी के गांव शिवलालपुर डल्लू में एक डेयरी में आग लगी है। यह डेयरी वैशाली कालोनी निवासी रूप किशोर सिंह की है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम के निर्देशन में एक फायर यूनिट मौके पर पहुंची। वहां गौशाला में आग की तेज लपटों के बीच मवेशी फंसे हुए थे। फायर यूनिट की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में झुलसकर गौशाला में बंधी 05 गाय 02 बछड़ों की जलने से मौत हो गई। जबकि एक बाइक समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। टीम में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, लीडिंग फायरमैन रामकुमार, चालक संदीप शर्मा, चालक सुमित पवार, फायरमैन विनोद कुमार, अमरीश कुमार, पुष्कर सिंह, जगदीश कांडपाल, सनी कुमार, पंकज कुमार आदि थे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरखूडी बस्ती को 19 सालों बाद मिली लो वोल्टेज से निजात
Next: पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.