Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 साल से फरार चल रहा हत्या का आरोपी नागराज मुंबई से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

10 साल से फरार चल रहा हत्या का आरोपी नागराज मुंबई से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-20 at 16.28.46_11zon

अल्मोड़ा। 10 साल से हत्या के आरोप में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी तिलकराज उर्फ नागराज पुत्र स्व. जेठूराम निवासी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 सालों से नाम, पता, ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था। थाना लमगड़ा में 16 अक्टूबर 2014 को पंजीकृत एफआईआर 12/14 धारा 302/201 आईपीसी में प्रकाश में आया अभियुक्त नागराज अपने साथ काम करने वाले दोस्त की हत्या कर करीब 10 साल के फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु रू 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जिस क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा मुकदमे में वांछित इनामी आरोपी तिलकराज उर्फ नागराज को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी तिलकराज उर्फ नागराज ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में उसके और मृतक गुलाब सिंह द्वारा थाना लमगड़ा अल्मोड़ा क्षेत्र में लीसा को निकालने का कार्य किया जा रहा था। दोनों की अच्छी दोस्ती थी, आपस में खाना पीना साथ करते थे, दोनों अलग अलग झोपड़ी में रहते थे। एक रात को दोनों खा-पी रहे थे तो गुलाब सिंह ने किसी बात में उसे गन्दी गाली दे दी तो इस बात पर उसने गुलाब सिंह की गर्दन पर वहीं पड़ी सरिया से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गयी फिर उसके शव को पास के ही खेत में गड्डा खोदकर दबा दिया। शव को दबाने से पहले उसके चेहरे पर लीसा निकालने के लिये प्रयोग किये जाने वाले तेजाब से जला दिया था ताकि शव की पहचान न हो सके। फिर वहां से भागकर अपने गांव चला गया था। इसके बाद हत्यारोपी को गुलाब सिंह के शव पुलिस को बरामद होने और पुलिस में रिपोर्ट होने की जानकारी मिलने पर वह अपने गांव से भाग गया और मुम्बई चला गया वहां पिछले दस सालों में नाम व वेष बदल कर अलग अलग होटल और रेस्टोरेंट में काम कर रहा था।आरोपी को बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार को टो करके ले जा रही एक क्रेन गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल
Next: रानीधारा मार्ग का सुधारीकरण शुरू नहीं हुआ तो 22 से देंगे धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.