Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कार को टो करके ले जा रही एक क्रेन गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल
  • टिहरी

कार को टो करके ले जा रही एक क्रेन गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-20 at 19.30.06_11zon

नई टिहरी(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी में गुरुवार को कार को टो करके ले जा रही एक क्रेन गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार व क्रेन में सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी बागी में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढे 6 बजे श्रीनगर से कार को टो करके ऋषिकेश ले जारी क्रेन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में जा गिरी। सूचना पर थाना देवप्रयाग और बछेलीखाल चौकी की पुलिस टीम सहित व्यासी से एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। सबसे पहले पहाड़ी पर अटकी कार में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद गहरी खाई में उतर कर टीम ने क्रेन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी थी। पुलिस वाहन व एंबुलेंस सेवा से सभी घायलों को सीएचसी बागी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों में एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। बताया कि, घायलों में परमिंदर सिंह पुत्र केशर सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र स्व. गुरुवचन सिंह, संजेय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सभी निवासी मोहाली, पंजाब सहित चालक सोनू पुत्र प्रीतम सिंह श्रीकोट श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कार के श्रीनगर में खराब होने पर उसे मरम्मत के लिए क्रेन से ले जाया जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ विस से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने अपना नामांकन जमा किया
Next: 10 साल से फरार चल रहा हत्या का आरोपी नागराज मुंबई से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.