Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की घटनास्थल पर ही मौत
  • देहरादून

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की घटनास्थल पर ही मौत

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक क्षेत्र में एक मारुति कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया चालक कार में अकेला ही सवार था। हादसा चेलुसैण-गुमखाल मोटर मार्ग पर भेंसुल गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारीखाल में सुराड़ी से मारुति 800 को लेकर विरेंद्र सिंह (38 वर्ष) पुत्र कमल सिंह निवासी सुराड़ी गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर से चेलुसैण बाजार के लिए निकले थे। गांव से करीब 100 मीटर आगे भेंसुल गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर अचानक करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों ने इस बात की सूचना राजस्व पुलिस को दी और खुद रेस्क्यू में लग गए। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में वीरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह कार में अकेले ही बैठे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 दिसम्बर
Next: उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ेगी भांग की खेती, इस कड़ी में नियम, विनियम व उपनियम बनाने की कवायद शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.