Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता
  • राष्ट्रीय

पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में गंगा दशहरा के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, पटना के बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलट गई. नाव के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बाढ़ क्षेत्र में उमानाध घाट के पास हुआ. जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक से गंगा में पटल गई. बताया जा रहा है कि जब नाव गंगा में पलटी तब उसमें 17 लोग सवार थे.
नाव पलटते ही 11 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 6 लोग लापता हो गए. तैरना न आने की वजह से वह पानी से बाहर नहीं आ पाए. सभी लापता लोगों की गोताखोर खोज में लगे हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई पता नहीं चला है. कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बचाव अभियान में लगी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन जो नाव पलटी, उसमें एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे. सभी नाव में बैठकर दियारा की ओर स्नान करने जा रहे थे. इससे पहले कि वह घाट पर पहुंचते नाव बीच में ही पलट गई.  नाव पलटने की सूचना पर एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया.
एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में कर रही है. एसडीएम शुभम कुमार के मुताबिक, एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार थे, तभी ये घटना हो गई. जिसमें 13 सुरक्षित हैं. बाकी 4 लोगों की तलाश की जारी है. सभी लोग नालंदा के आस्थावा के रहने वाले हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान श्रीकृष्ण को भेंट किया चांदी का मुकुट और बांसुरी
Next: नर्सिंग अफसर से बदसलूकी में डॉक्टर पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.