Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग अफसर से बदसलूकी में डॉक्टर पर मुकदमा
  • देहरादून

नर्सिंग अफसर से बदसलूकी में डॉक्टर पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एम्स में बीते शनिवार की रात अनुशासन एक बार फिर तार-तार हो गया। सीनियर रेजीडेंट ऑपरेशन थिएटर में ही महिला नर्सिंग अफसर से भिड़ गया। बदलसूकी पर एम्स प्रशासन ने जहां सीनियर रेजीडेंट को सस्पेंड कर दिया है वहीं अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा लिया है। पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में तैनात एक महिला नर्सिंग अफसर ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर आशीष बेवजह भड़क गए। उन्होंने बदसलूकी करते हुए अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी भी दी। झपटने के दौरान गर्दन तक पकड़ ली। अन्य स्टाफ ने किसी तरह से बीच बचाव किया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम प्रकरण से संबंधित तथ्यों को जुटाने में लगी है। वहीं, इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। मालूम हो कि इससे पहले भी एम्स में रेजीडेंट और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद सामने आ चुका है, जिसमें लगातार संस्थान के भीतर अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिस पर एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने कार्मिकों की सुरक्षा आदि के लिए जल्द एसओपी की बात भी कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता
Next: वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से शिक्षक चोटिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.