Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मनाएंगे बेरोजगार नया साल
  • देहरादून

पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मनाएंगे बेरोजगार नया साल

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

देहरादून। देवभूमि बेरोजगार मंच ने ऐलान किया है कि नया साल बेरोजगार अपने घरों में नहीं बल्कि पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मनाएंगे। मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस भर्ती को 6 साल से बार बार टाला जा रहा है, कभी इसमें प्रमोशन तो कभी नई नियमवाली का बहाना बनाया जा रहा है, ऐसे में हजारों युवाओं की अब उम्र सीमा पार कर चुकी है। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस भर्ती को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के हवाले कर सरकार बेरोजगारों को अंधकार में डाल देना चाहती है। बेरोजगारों ने मांग की है कि पुलिस सिपाही भर्ती में उम्र सीमा सभी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 3 साल बढ़ाया जाए और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नहीं बल्कि पुलिस मुख्यालय ही ये भर्ती कराए, अगर ये फैसला जल्द नही होता है तो बेरोजगार नए साल से एक दिन पहले पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ, हरक सिंह रावत हमेशा खुश होते हैं कि उन्होंने उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी भर्ती निकाली है लेकिन अब हरक सिंह रावत कुछ बोलते क्यों नहीं है, वन आरक्षी रिजल्ट में इतनी देरी क्यों हो रही है, क्या हरक जी इसमें अपडेट ले रहे हैं, अगर 1 जनवरी से पहले वन आरक्षी का रिजल्ट घोषित नहीं होता तो बेरोजगार 2 जनवरी को हरक सिंह रावत के खिलाफ देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। देहरादून में हुई बैठक में सागर नेगी, आशीष रावत, आशीष रतूड़ी, पुनीत घिल्डियाल, उदय भटनागर, अभिषेक पटेल, आयुषी चैहान, पिंकी नेगी, रीमा सिंह, पूर्व छात्रसंघ कार्यकारिणी सदस्य संजय द्विवेदी और आशीष बिश्नोई शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरिता आर्य ने की महिलाओं के लिए टिकट में 33 फीसदी आरक्षण की मांग
Next: वेब सीरीज ‘आश्रम’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.