Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी शाह को दी विदाई
  • उत्तराखंड

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी शाह को दी विदाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह सेवानिवृत्त हो गए हैं। शुक्रवार को उन्हें सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से शानदार विदाई दी गई। इस अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने शाह को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर शुभकामना देते हुए मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रताप शाह ने व्यावहारिक, मृदुभाषी और अपने कार्य में दक्ष अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रताप शाह के साथ बतौर जिलाधिकारी देहरादून रहते हुए कार्य करने का अवसर मिला। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी, निर्वाचन और शासन में विभिन्न पदों पर कार्य करने और जन सेवा करने का अवसर मिला। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी केएस नेगी, मुक्ता मिश्रा, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय मनमोहन मैनाली, उपनिदेशक सूचना रवि बिजारनियां, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ध्वस्तीकरण के नोटिसों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने की मुख्य सचिव से मुलाकात
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.