Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • डीएम हरिद्वार को अवमानना नोटिस जारी
  • न्यायालय
  • हरिद्वार

डीएम हरिद्वार को अवमानना नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने पर डीएम हरिद्वार को अवमानना नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति शरद शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी प्रमोद ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि हाईकोर्ट ने 2018 व 2019 में अलग-अलग आदेश पारित कर हरिद्वार सहित अन्य राज्यों में खुले में जानवरों का वध करने और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद हरिद्वार में बिना रोकटोक इसकी बिक्री की जा रही है। याचिका में कहा कि जनवरी 2020 में जिला प्रशासन की ओर से शपथपत्र दाखिल किया गया था कि अवैध तरीके से मीट बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मगर यहां हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर खुलेआम जानवरों को काटा जा रहा है और मांस की बिक्री की जा रही है। याचिका में कहा कि हरिद्वार जिला प्रशासन को इस संबंध में प्रत्यावेदन दिया गया, मगर कार्रवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रदेश में पशुओं का अवैध तरीके से वध किया जा रहा है। मीट के अवशेष व गंदगी को नालियों व सडक़ किनारे फेंका जा रहा है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। सोमवार को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने हरिद्वार डीएम को अवमानना नोटिस जारी किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय दिवस को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मनाने का निर्णय
Next: आबकारी आयुक्त के शपथपत्र से हाईकोर्ट अंसतुष्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.