Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली
  • हरिद्वार

शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना  है।  इस रैली में शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ता सहित विभिन्न साधना व प्रशिक्षण शिविरों में आये प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। तंबाकू भगाओ-देश बचाओ, पान बीड़ी और शराब-स्वास्थ्य को करते खराब, नशा नाश की जड़ है भाई जैसे विभिन्न नारे लगाये गये।
अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि किसी भी रूप में तंबाकू का अधिक सेवन क्षय रोग, हृदय रोग, उदर रोग, नेत्रों की खराबी सहित अनेक बीमारियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। पैरों की नसों से लेकर मस्तिष्क तक को भारी नुकसान पहुंचाता है। इस समय युवाओं को तंबाकू जैसी खतरनाक नशे के सेवन से बचना है, तभी हमारा देश विकसित व सभ्य देश बन पायेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक शैक्षणिक संस्थानों में हुए रिचर्स से पता चला है कि भयानक कैंसर रोग का एक बड़ा कारण धूम्रपान ही है। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि भूटान सहित अनेक देशों में तंबाकू का प्रयोग निषिद्ध है, भारत को इन देशों से सीख लेना चाहिए। श्रद्धेया दीदी ने कहा कि दुर्व्यसन मनुष्य के वास्तविक प्राणघातक शत्रु हैं। इनमें मादक पदार्थ प्रधान हैं। तंबाकू, चरस, भाँग, अफीम, शराब आदि नशीली चीजें एक से एक बढ़कर हानिकारक हैं।
शांतिकुंज के संस्थापक युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने इस कई दशक पूर्व ही दुर्व्यसन मुक्त भारत की परिकल्पना की थी और अपने शिष्यों को इस दिशा में कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहे। वर्तमान समय में श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी व श्रद्धेया शैलदीदी ने मार्गदर्शन एवं युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरविंद केजरीवाल 02 जून को करेंगे सरेंडर
Next: गंगोत्री हाईवे पर चट्टान गिरने से 1 की मौत-5 घायल, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.