Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे पर चट्टान गिरने से 1 की मौत-5 घायल, कई गाड़ियां मलबे में दबीं
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर चट्टान गिरने से 1 की मौत-5 घायल, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। उत्तराखंड चारधाम यात्रा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर चट्टान के गिरने से एक यात्री की मौत हो गई है। हादसे में पांच अन्य यात्री भी घायल हैं। हादसे के बाद यात्रा को रोका गया है। घटना के बाद राहत व बचाव का कार्य जारी है। मलबे में कई गाड़ियां भी दबीं हैं।
शुक्रवार दोपहर को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में कई गाड़ियों समेत कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य के लिए रवाना हो गईं।
पुलिस-प्रशासन की टीम ने तुरंत ही मौके पर रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से हाईवे पर गाड़ियों को रोका गया है। बताया कि हाईवे पूरी तरह से सुरक्षित होने पर ही यात्रियों को रवाना किया जाएगा। हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं हैं।
बताया गया है कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर सड़क के ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल के दोनों तरफ का ट्रैफिक फिलहाल रोका गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली
Next: अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की 59वीं शाखा कमलुवागांजा हुई शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.