Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरविंद केजरीवाल 02 जून को करेंगे सरेंडर
  • राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल 02 जून को करेंगे सरेंडर

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

भावुक अपील में बोले- मेरे बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखना

नई दिल्ली (आरएनएस)। शराब नीति मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को सरेंडर करेंगे।आज उन्होंने भावुक संदेश जारी कर दिल्ली की जनता से कई अपील की। उन्होंने कहा कि वे चाहे जेल के अंदर रहे या बाहर, लेकिन दिल्ली की जनता का काम नहीं रुकने देंगे।बता दें कि केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि 2 जून को खत्म हो रही है।
केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इसका मुझे फख्र है।
केजरीवाल ने कहा, इन्होंने मुझे कई तरह से तोडऩे की, झुकाने की और चुप करने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था तो इन्होंने मुझे कई तरह से प्रताडि़त किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से शुगर का मरीज हूं। पिछले 10 सालों से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। इन्होंने कई दिन तक इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मेरा शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया।
केजरीवाल ने कहा, हो सकता है कि इस बार वह मुझे और अधिक प्रताडि़त करेंगे, लेकिन मैं झुकुंगा नहीं। आप आपना खयाल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आपके सारे काम चलते रहेंगे। मैं चाहे जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त दवाईयां, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा सहित सारे काम चलते रहेंगे। लौट कर हर मां-बहन को हर महीने 1,000 रुपये देने की शुरूआत करूंगा।
केजरीवाल ने कहा, मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं, मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं, मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है। उन्होंने कहा, मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ध्यान रखना, उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआ में बड़ी ताकत होती है। चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।
केजरीवाल शराब नीति मामले में जेल में बंद थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नियमित की जगह 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा था।हालांकि, केजरीवाल ने जमानत अवधि बढ़ाए जाने को लेकर अपील दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चितई मंदिर में नगदी से भरा बैग ले उड़ा बन्दर, पुलिस ने ढूँढकर लौटाया
Next: शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.