Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रूलर बिजनेस इन्क्यूबेटर हवालबाग में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित
  • अल्मोड़ा

रूलर बिजनेस इन्क्यूबेटर हवालबाग में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। रूलर बिजनेस इन्क्यूबेटर, हवालबाग के इन्क्यूबेशन मैनेजर योगेश भट्ट ने बताया कि गत 27 एवं 28 मई को रूलर बिजनेस इन्क्यूबेटर, हवालबाग में ताड़ीखेत विकासखण्ड में गठित विन्सर महादेव फैड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी एवं हवालबाग विकासखण्ड में गठित हवालबाग फैड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के निदेशक मण्डल एवं अन्य काश्तकारों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आरबीआई के माध्यम से उद्यमियों को विभिन्न प्रकार के आवश्यक प्रशिक्षण, कानूनी औपचारिकताओं, उत्पाद प्रस्तुतिकरण, पैकेजिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में उद्यमियों को उनके नेटवर्क एवं विभिन्न हितग्राहियों के साथ बैठक आयोजन एवं अन्य प्रकार की सुविधायें प्रदान की जाती है तथा केन्द्र के माध्यम से उद्यमियों को उनके उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, मार्केट लिंक एवं कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। उद्यमियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी बाजार में स्थान दिलवाने के उद्देश्य से ऑनलाईन मार्केटिंग के तौर-तरीकों के विषय में भी प्रशिक्षण आयोजित किये जाते है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन, फल प्रसंस्करण एवं उद्यमिता से सम्बन्धित विभिन्न विषयों में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ0 अंकित सिंह, विकास स्वायत्त सहकारिता, हवालबाग की प्रशिक्षिका मंजू नेगी द्वारा प्रतिभागियों को स्थानीय फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण एवं उनके विपणन के विषय में जानकारी प्रदान की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपी चढ़े हत्थे
Next: कुलपति ने राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की एसएसजे विवि की विस्तृत रिपोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.