Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत; कई लापता
  • राष्ट्रीय

भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत; कई लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

मिजोरम (आरएनएस)। मिजोरम के आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह भारी बारिश के बीच हुई। शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच ये हादसा हुआ। भारी बारिश की वजह चक्रवाती तूफान रेमल को बताया जा रहा है, जिसने पूरे राज्य में तबाही मचा रखी है।
पुलिस ने बताया कि, मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। 15 मृतकों में से 3 अन्य राज्यों के हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रेमल तूफान की वजह से राज्य भर में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से अंतर राजीय राजमार्ग के रास्ते भी बाधित हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि हुन्थर में नेशनल हाईवे 6 पर भूस्खलन की वजह से आइजोल का संपर्क देश से कट गया है।
बचाव कार्य के दौरान एक बच्चे को मलबे से निकालकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। खदान ढहे कई घंटे बीत चुके हैं और अभी भी बचाव कार्य जारी है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मलबे में दबे हुए लोगों में ज्यादातर गैर-आदिवासी हो सकते हैं।
रेमल तूफान को मद्देनजर रखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसी के साथ जरूरी सेवा देने वाले कर्मचारियों के अलावा बाकि के सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने से 15लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए है। बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क निर्माण को लेकर छात्र नेता आमने-सामने
Next: आखिरी वोटिंग से पहले साधना में लीन हो जाएंगे पीएम मोदी, यहीं विवेकानंद ने लगाया था ध्यान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.