Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सड़क निर्माण को लेकर छात्र नेता आमने-सामने
  • पौड़ी

सड़क निर्माण को लेकर छात्र नेता आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  बीजीआर परिसर पौड़ी में इन दिनों चल रहे सड़क डामरीकरण के कार्य को लेकर वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी और पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी आमने-सामने आ गए है। वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को परिसर निदेशक को ज्ञापन देकर निर्माण कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि वे गुणवत्ता से सड़क निर्माण का काम करने की मांग उठा रहे है।
मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल, कोषाध्यक्ष लवीश नेगी, आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष कुश रावत, कुनाल रावत, विनय रावत, हिमांशु, सूरज नवानी, प्रियांशु आदि ने परिसर निदेशक को ज्ञापन देते हुए कहा कि बीजीआर परिसर से ही छात्र राजनीति सीखकर अपने ही परिसर की छवि को प्रभावित करना छात्रहित में नहीं है। इससे अन्य छात्रों में इसका गलत संदेश जा रहा है। परिसर में करीब 800 मीटर की सड़क बनने से सभी को लाभ मिलेगा। कहा कि सड़क निर्माण के कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं, सड़क डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे पूर्व छात्रनेता अंकित नौटियाल, राजेश भंडारी व अंकित सुंदरियाल ने कहा कि परिसर की सड़क को पूरे मानकों के अनुसार बनाया जाए। एक साल पहले स्वीकृत निर्माण कार्य को दो दिन में ही समाप्त कर गुणवत्ता के नाम पर संस्था ने इतिश्री कर ली। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा नियंत्रक श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण
Next: भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत; कई लापता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.