Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने जमकर की तोड़फोड़
  • राष्ट्रीय

आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने जमकर की तोड़फोड़

RNS INDIA NEWS 13/12/2020
rns featured image new

कोलार (आरएनएस)। कर्नाटक के नरसापुरा में तकनीक के क्षेत्र में ताईवान की दिग्गज कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन की ओर से संचालित एक आईफोन विनिर्माण संयंत्र में शनिवार को कर्मचारियों ने कथित रूप से वेतन बकाया को लेकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोलार में नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में 43 एकड़ में स्थापित आईफोन प्लांट संयंत्र बेंगलुरु से लगभग 60 किमी दूर है। राज्य सरकार ने कंपनी को नरसापुरा में 43 एकड़ जमीन आवंटित की थी। कंपनी ने इसमें 2,900 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया था और 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। नरसापुरा के विनिर्माण कंपनी का उपयोग एप्पल के स्मार्टफोन एसई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उत्पादों और बायोटेक उपकरणों के निर्माण के लिए किया जा रहा है। घटना के वक्त, लगभग 2,000 कर्मचारियों में से अधिकांश अपनी नाइट-शिफ्ट पूरी करने के बाद कंपनी से बाहर निकल रहे थे, तभी वे उग्र हो गए और फर्नीचर, असेंबली इकाइयों को क्षति पहुंचाने पर उतारू हो गए और वाहनों में भी आग लगाने का प्रयास किया। कोलार जिले की उपायुक्त सी सत्यभामा ने कहा कि वेतन बकाया के मुद्दे को लेकर गुस्साये कर्मचारियों का एक समूह विद्रोह पर उतर आया। उन्होंने बिना ज्यादा कुछ बताए कहा कि कंपनी इस सिलसिले में जिला पुलिस को जल्द ही औपचारिक शिकायत करने वाली है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई की जाएगी। कोलार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तोडफ़ोड़ के दौरान कुछ साथी कर्मचारियों ने घटना का वीडियो शूट कर लिया, जिसमें भीड़ को दरवाजों और शीशों को तोड़ते, कारों को उल्टा करते और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है। विस्ट्रान ने अभी तक घटना पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों ने सैलेरी न मिलने से हताशा में यह कदम उठाया। वहीं पुलिस विभाग में मौजूद सूत्रों ने बताया कि प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी इसलिए क्रोधित थे, क्योंकि ज्वाइंनिंग के समय जितनी राशि देने के वादा किया गया था, उतनी राशि वे नहीं दे रहे थे।
पुलिस ने कहा, इंजीनियर ग्रेजुएट को 21,000 रुपये देने का वादा किया गया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से 16,000 दिया जा रहा था और हाल के दिनों में इसी कारण से इसे घटाकर 12,000 कर दिया गया। वहीं अन्य कर्मचारियों को 15,000 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 8,000 रुपये दिया जा रहा था। इस बार उनके खाते में आई राशि कम थी और प्रथमदृष्टया इस घटना के पीछे इसी वजह को माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 34 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त
Next: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.