Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा
  • नैनीताल

पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। तीनपानी क्षेत्र में शनिवार को ससुराल आए टीपीनगर क्षेत्र निवासी विशाल मौर्य ने पत्नी के घर चलने से मना करने पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को एसटीएच में भर्ती कराया है। करीब 50 झुलसे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह छह दिन पहले घरेलू विवाद के बाद मायके आई अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। टीपीनगर नीलांचल कॉलोनी फेज नंबर दो निवासी विशाल मौर्य की शादी चार महीने पहले तीनपानी की रहने वाली युवती से हुई थी। छह दिन पहले विशाल ने मां के बीमार होने पर पत्नी से कुछ बनाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। एसटीएच में भर्ती विशाल मौर्य ने बताया इसके बाद उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। पिछले तीन दिन से वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल के चक्कर काट रहा था। शनिवार को दोपहर एक बजे भी वह पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। हताश होकर उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। वहीं विशाल के पिता का आरोप है कि उसके बेटे से तलाक की मांग की जा रही थी। घटना दोपहर की थी, लेकिन ससुराल वालों ने इसकी सूचना उन्हें शनिवार की देर शाम दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने अपने ऊपर खुद आग लगाई है। घायल युवक व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसका करीब 45-50 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालाढूंगी में टेंपो ट्रैवलर पलटा, 9 पर्यटक घायल, तीन गंभीर
Next: सुनार की तहरीर पर दर्ज किया चोरी का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.