Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सुनार की तहरीर पर दर्ज किया चोरी का मुकदमा
  • हरिद्वार

सुनार की तहरीर पर दर्ज किया चोरी का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   सुल्तानपुर से शनिवार शाम को दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहे युवक का गहने और नकदी से भरा बैग तीन युवक उड़ा ले गए थे। पहले इसे तमंचा दिखाकर की गई लूट बताया गया था। पर पुलिस इसमें तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। लक्सर के पंचेवली गांव निवासी रोहित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी की सुल्तानपुर में सुनार की दुकान है। शाम को दुकान बंद करने के बाद रोहित रोजाना की बिक्री की रकम के साथ ही दुकान पर मौजूद सोने और चांदी के महंगे गहने बैग में डालकर घर ले आता है। शनिवार शाम को भी वह रोजाना की तरह घर लौट रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसका बैग साफ कर दिया था। बैग में कई लाख रुपये कीमत के गहने और कुछ नकदी मौजूद थी। पहले बताया गया था कि युवकों ने तमंचा दिखाकर उससे लूट की है। सूचना पर सुल्तानपुर चौकी और लक्सर कोतवाली की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो-तीन घंटे तक कॉम्बिंग भी की थी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था। बाद में रोहित ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित ने रास्ते में सब्जी खरीदने के दौरान तीन युवकों की ओर से स्कूटी से बैग उठाने की तहरीर दी थी। इसी के मुताबिक मुकदमा लिखा गया है। बताया कि पुलिस की टीम पीड़ित की दुकान से घर तक के रास्ते पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा
Next: तीन कबाड़ियों के गोदामों में लगी आग, लोगों में बनी दहशत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.