Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कालाढूंगी में टेंपो ट्रैवलर पलटा, 9 पर्यटक घायल, तीन गंभीर
  • नैनीताल

कालाढूंगी में टेंपो ट्रैवलर पलटा, 9 पर्यटक घायल, तीन गंभीर

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। परिवार के साथ नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी कालाढूंगी से 5 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 9 पर्यटक घायल हो गए, तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। गाड़ी में चालक, परिचालक समेत 19 लोग सवार थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से आपातसेवा 108 से घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। करोलबाग नई दिल्ली के पर्यटक परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए हुए थे। सभी पर्यटक दो दिन से पंगूठ स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। रविवार को नैनीताल से वापसी के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर वाहन कालाढूंगी से 5 किलोमीटर पहले सड़क पर पलट गई। इस पर पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 43 वर्षीय अनुज गुप्ता, उनकी पत्नी 35 वर्षीय श्वेता और पुत्री प्रशा गुप्ता, 42 वर्षीय आकाश जिंदल, उनकी पत्नी 40 वर्षीय मिनाक्षी जिंदल और पुत्र समदा जिंदल, 48 वर्षीय श्वाति पत्नी सचिन अग्रवाल, 30 वर्षीय सूर्यांश जैन पुत्र आलोक जैन, 28 वर्षीय राहुल सिंघल, उनकी पत्नी 28 वर्षीय शिखा सिंघल और पुत्र ऋषभ सिंघल, 30 वर्षीय पायल अग्रवाल घायल हो गए। तीन लोग मामूली चोटिल हुए हैं। एसओ कालाढूंगी भगवान महर ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। गाड़ी को दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर दिल्ली निवासी चालक पुनीत चला रहा था। एसओ ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों हो हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने घायलों से उनका हाल जाना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख की शराब और 40 हजार की नकदी चोरी
Next: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.