Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • जिले के पहले वेद विद्यालय का हुआ शुभारंभ
  • चम्पावत

जिले के पहले वेद विद्यालय का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 12/12/2020
rns featured image new

लोहाघाट। पाटी विकास खंड के सिरतोली गांव में जिले के पहले महर्षि गौतम सीमांत वेद विद्यालय का यज्ञ के साथ शुभारंभ हो गया है। शनिवार को जिला जज आशीष नैथानी ने पूजा-अर्चना के बीच विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने महर्षि गौतम के जीवन चरित्र एवं वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को शिक्षा के साथ संस्कार देने में लगे एनआरआइ एवं स्थानीय निवासी राज भट्ट के प्रयासों को सराहा। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि एडीएम टीएस मर्तोलिया, एनआरआइ राज भट्ट, इंग्लैंड से आए एलेक्स एवं मुख्य यजमान ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने विधि विधान के साथ पूजा की। आचार्य अमित पांडेय, शशिकांत मिश्रा एवं अर्पित तिवारी ने पूजा करवाई। सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित इस आवासीय वेद विद्यालय के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ललित पंत एवं संचालन हरीश पंत ने किया। मेजबान राज भट्ट ने मुख्य अतिथि जिला जज का स्वागत करते हुए कहा कि वेद विद्यालय में गूंजने वाले वेदों के स्वरों से इस क्षेत्र में शिक्षा के साथ बच्चों को ऐसे संस्कार मिलेगें जिससे उनका जीवन पथ आलोकित होगा। आवासीय विद्यालय की भोजन व्यवस्था लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लडवाल, बिस्तर आदि की व्यवस्था सतीश चन्द्र पांडेय, बर्तनों की व्यवस्था चम्पावत के पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी एवं घी व पनीर की व्यवस्था मानस डेयरी के मयंक पुनेठा द्वारा अपनी ओर से की जा रही है। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से डा. सिद्धार्थ पाटनी एवं अजय रस्तोगी ने रोगियों के इलाज के लिए मुफ्त दवा बांटी। इस मौके पर इस अवसर पर विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, विहिप के केंद्रीय मंत्री हरिशकर तिवारी, सीमांत सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री रंदीप पौखरिया, सुभाष थपलियाल, सतीश पांडेय, शंकर दत्त पाण्डेय, नवीन मुरारी, भुवन चंद्र पांडेय, जिपं सदस्य विजय बोहरा समेत दर्जनों लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज में फोर जी कनेक्टिविटी शुरू
Next: यूपी सरकार के धर्म परिवर्तन अध्यादेश को हाईकोर्ट में चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.