Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमेठी में कांग्रेस वालों ने मेनका गांधी को पीटा और कपड़े तक फाड़े थे: स्मृति इरानी
  • राष्ट्रीय

अमेठी में कांग्रेस वालों ने मेनका गांधी को पीटा और कपड़े तक फाड़े थे: स्मृति इरानी

RNS INDIA NEWS 17/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर अपने अपमान का आरोप लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस पर हिंसा करने और कार्यकर्ताओं को धमकाने के भी आरोप लगाए। अमेठी की सांसद ने समाचार एजेंसी आरएनएस  को दिए इंटरव्यू में मेनका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का भी इतिहास बताया और कहा कि इन लोगों ने तो अपनी ही बहू का अपमान किया था। स्मृति इरानी ने कहा, ‘जिस गढ़ (अमेठी) में वह अपनी बहू (मेनका गांधी) का अपमान करते हैं, वहां दूसरों की बहू-बेटियों को क्यों छोड़ेंगे? मेनका गांधी जब यहां से चुनाव लड़ी थीं तो उन पर हमला किया गया और उनके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश हुई।’
कांग्रेस ने इस बार अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है, जो गांधी परिवार के सदस्य नहीं है, लेकिन वफादार जरूर हैं। बीते 25 सालों में ऐसा पहली बार है, जब अमेठी सीट से गांधी फैमिली का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। रायबरेली से इस सीट का गांधी परिवार के लिए बहुत महत्व रहा है। यहां से राजीव गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं और यहीं से संजय गांधी भी सांसद हुआ करते थे। अमेठी सीट ही गांधी परिवार में रार की वजह भी बनी थी, जब 1984 में कांग्रेस से राजीव गांधी के मुकाबले मेनका गांधी निर्दलीय ही उतर गई थीं।
तब राजीव गांधी को 84 फीसदी वोट मिले थे और उन्होंने बंपर जीत हासिल की थी। स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उसी चुनाव का जिक्र किया, जब कांग्रेस समर्थकों ने मेनका गांधी से भी बदसलूकी की थी। दरअसल इंदिरा गांधी ने संजय गांधी को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर आगे बढ़ाया था। लेकिन उनकी 1980 में मौत हो गई थी। इसके बाद अमेठी सीट पर 1981 में हुए चुनाव में मेनका गांधी खुद लड़ना चाहती थीं, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद परिवार और पार्टी में बंटवारे की स्थिति पैदा हो गई और फिर मेनका गांधी अलग हो गईं। 1984 के चुनाव में तो उनका सामना राजीव गांधी से ही हुआ और बहुत ज्यादा कड़वाहट दिखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाय पिलाने के बहाने घर में बुलाकर हत्या का आरोप
Next: यूपी वालों की हो गई मौज, अब इस रूट पर फर्राटा भरेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.