Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चाय पिलाने के बहाने घर में बुलाकर हत्या का आरोप
  • देहरादून

चाय पिलाने के बहाने घर में बुलाकर हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/05/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि बीती 13 मई को दोनों ने एक बुजुर्ग को अपने घर पर चाय पिलाने के बहाने बुलाया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। गुरुवार को मृतक के पुत्र की शिकायत पर कालसी पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि खजान सिंह पुत्र स्व. आषाडू ने तहरीर देकर बताया कि बीती 13 मई को हरिया पुत्र थेचकू ग्राम रुपऊ ने उनके पिता अषाडू को चाय पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। इसके बाद उनको चाय और शराब पिलाई और बाद में दिनेश पुत्र हरिया, हरिया पुत्र थेचकू दोनों पिता-पुत्र ने बेरहमी से अपने ही घर में उनकी हत्या कर दी। घटना के दिन वह नगेथा हिमाचल काम की तलाश में गया था। कहा कि इसकी सूचना उन्हें उनकी पत्नी ने फोन पर दी थी। जब पिता की मौत की सूचना मिली और वह वापस आ गया। पता चला कि दोनों पिता-पुत्र ने उनकी हत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के बाद दोनों पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के दिन से दोनों फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी में कार चालक गिरफ्तार
Next: अमेठी में कांग्रेस वालों ने मेनका गांधी को पीटा और कपड़े तक फाड़े थे: स्मृति इरानी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.