Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाली-सड़क टूटने का विरोध करने पर प्रधानपति को धमकाया
  • ऊधम सिंह नगर

नाली-सड़क टूटने का विरोध करने पर प्रधानपति को धमकाया

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ग्राम धाधा में बुधवार रात खनन से भरे डंपरों की आवाजाही से सार्वजनिक नाली और सड़क क्षतिग्रस्त होने का विरोध करने पर खननकारियों ने प्रधानपति को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ खननकारियों की धक्का-मुक्की का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। गुरुवार को प्रधानपति ने किच्छा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने खननकारियों ने परमिशन होने का दावा करते हुए धाधा फार्म में गौला नदी से खनन करना शुरू कर दिया। इस कारण खनन से भरे ओवरलोड डंपरो की निकासी धाधा बस्ती की आबादी से होने लगी। ग्रामीणों ने घरों में आ रही दरार का हवाला देते हुए डंपरों का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने वहां खनन पर रोक लगा दी थी। बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से वहां दोबारा खनन शुरू हो गया। इस कारण धाधा बस्ती की सीसी रोड व सड़क किनारे बनी नालियां क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। बुधवार रात ग्राम प्रधानपति मनोज कुमार ने ग्रामीणों के साथ ओवरलोड डंपरो को रोककर विरोध शुरू कर दिया। इस पर खननकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रधानपति के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर डंपरों को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से खननकारियों की धक्का-मुक्की का एक वीडियो भी वायरल हो गया। प्रधानपति ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन रिव्यू कर कमाई के झांसे में गंवा दिए 3.06 लाख
Next: युवक से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीने

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.