Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बहुमत साबित कर पाएगी नायब सरकार? विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कांग्रेस को राज्यपाल का क्या आदेश
  • राष्ट्रीय

बहुमत साबित कर पाएगी नायब सरकार? विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कांग्रेस को राज्यपाल का क्या आदेश

RNS INDIA NEWS 13/05/2024
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)।  तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस के पाले में जाने से अल्पमत में आई हरियाणा की भाजपा सरकार एक बार फिर बहुमत साबित करने की तैयारी में है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है और फ्लोर पर बहुमत साबित करने को तैयार है। हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 15 मई को बुलाई गई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उस बैठक में हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने के बारे में प्रदेश के राज्यपाल से सिफारिश को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, राज्यपाल ने कांग्रेस से अपने सभी 30 विधायकों के हस्ताक्षरों वाला पत्र देने को कहा है। हालांकि, कांग्रेस ने राजभवन से अभी इस तरह के निर्देश जारी होने की पुष्टि नहीं की है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि जन नायक जनता पार्टी को इस मसले को नहीं उठाना चाहिए था। अब वो खुद फंस गए हैं क्योंकि जजपा के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं। मनोहर लाल ने इस बात का दावा किया कि कांग्रेस के 30 में से चार या पांच विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से राज्यपाल को दिया गया पत्र कोई अधिकृत पत्र नहीं है। उस पर हुड्डा के कार्यालय सचिव के हस्ताक्षर हैं, जिनकी कोई अहमियत नहीं है। वैसे भी राज्यपाल ने कांग्रेस से कह दिया है कि वह अपने 30 विधायकों के हस्ताक्षर करवाने के बाद राजभवन में पत्र दें। तब हम फैसला करेंगे कि क्या करना है। कांग्रेस कभी एकजुट नहीं हो सकती। बेशक हुड्डा अपने साथ 30 विधायक होने का दावा करते रहें, लेकिन उनके साथ सभी विधायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

सरकार बहुमत खो चुकी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंप दिया है। इसमें जल्द ही सत्र बुलाने की मांग की गई है ताकि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सके। हुड्डा ने ये भी कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी है। जजपा की ओर से भी व्हिप जारी किया जाएगा। इससे इस बात का पता चल जाएगा कि कौन विधायक कहां पर है।

ये सिर्फ मनोहर लाल का ढकोसला: अजय चौटाला
वहीं, जननायक जनता पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला ने रविवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल के बयान का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खुद को सीएम मानकर सोते हैं जबकि वे सिर्फ साधारण वोटर ही हैं। उन्होंने ये कहा कि जजपा के कौन से 6 विधायक हैं, जो मनोहर लाल दावा करते हैं। ये उनका सिर्फ ढकोसला है। प्रदेश सरकार इस समय अल्पमत में है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 मई
Next: देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.