Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हंस फाउंडेशन ने रैली निकालकर किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

हंस फाउंडेशन ने रैली निकालकर किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 10/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के वनों को आग से बचाने के लिए द हंस फाउंडेशन द्वारा वृहद स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा संचालित वनाग्नि रोकथाम एवं शमन परियोजना के अन्तर्गत वर्ष 2022 के शुरूआत से वनाग्नि रोकथाम हेतु जन सहभागिता को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पटिया से कोटयूरा गांंव होकर पाटिया गांव तक परियोजना के अन्तर्गत फाउंडेशन द्वारा वनाग्नि एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता मे कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पटिया, सरस्वती शिशु मंदिर विजयपुर पटिया के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा संदेश दिया कि वन हमारी बहुमूल्य संपदा है, इनका संरक्षण हमें करना चाहिए तथा वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बच्चों द्वारा अपने नारों के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक, वन विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया तथा संस्था के ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत, राजेंद्र भोज, दीपक ओली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिट क्वाइन में कमाई के झांसे में गंवाए 1.18 लाख
Next: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज को आए मरीजों के लिए नहीं है जगह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.