Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लेने दो तारीख, ईडी मामले में कौन सी जमानत होती है; ये क्या बोल गए मी लॉर्ड, मुख्य जज ने लिया एक्शन
  • राष्ट्रीय

लेने दो तारीख, ईडी मामले में कौन सी जमानत होती है; ये क्या बोल गए मी लॉर्ड, मुख्य जज ने लिया एक्शन

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एक न्यायाधीश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ पक्षपाती होने का आरोप लगा है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश को केस उस जज से लेकर किसी दूसरे को ट्रांसफर करना पड़ा। मामला भूषण स्टील मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। राउज एवेन्यू कोर्ट के मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भूषण स्टील मनी लॉन्ड्रिंग मामले को एक न्यायाधीश से दूसरे न्यायाधीश के पास ट्रांसफर कर दिया है। दरअसल आरोपी ने आरोप लगाया था कि न्यायाधीश का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पक्ष में “संभावित पूर्वाग्रह” है। इसके पीछे उसने न्यायाधीश की एक टिप्पणी का हवाला दिया। आरोपी के मुताबिक, केस की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “ईडी मामलों में कौन सी जमानत होती है।”
1 मई को पारित एक आदेश में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने मामले को विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) जगदीश कुमार की अदालत से हटाकर विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) मुकेश कुमार को ट्रांसफर कर दिया। अदालत ने आदेश दिया कि उक्त मामले को जगदीश कुमार की अदालत से वापस ले लिया गया है। मामले पर कानून के अनुसार निर्णय लेने और निपटान करने के लिए प्रमुख विशेष न्यायाधीश मुकेश कुमार की अदालत को सौंपा गया है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, केस ट्रांसफर करने के लिए याचिका मामले के एक आरोपी अजय एस मित्तल द्वारा दायर की गई थी। याचिका में कहा गया कि “न्याय के हित” को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) जगदीश कुमार की अदालत से कार्यवाही को किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर किया जाए। यह मित्तल का ही मामला था। उनकी जमानत याचिका 10 अप्रैल, 2024 को न्यायाधीश जगदीश कुमार के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई थी। उस तारीख पर, वकील ने बहस की तैयारी के लिए समय मांगा और मामले को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मित्तल की पत्नी भी मामले में आरोपी हैं। वह भी इस कार्यवाही को देख रही थीं। जब वकील अदालत कक्ष से चले गए, तो अदालत के कर्मचारियों ने जज से कुछ पूछताछ की। इस दौरान न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा, “लेने दो तारीख, ईडी के मामलों में कौन सी जमानत होती है।” इसके बाद आरोपी ने केस उनसे लेकर किसी दूसरे जज के समक्ष सुनवाई का अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
केस दूसरे जज को ट्रांसफर करते हुए अदालत ने कहा, “निष्पक्षता और समानता आपराधिक न्याय प्रणाली की पहचान है। न्यायाधीशों का दायित्व है कि वे अपने सामने आने वाले मामलों को निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और व्यवहार की समानता सुनिश्चित करते हुए निर्णय लें और ऐसा करके न्यायाधीश कानून के शासन को कायम रखें।”
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि व्यक्त की गई आशंका को गलत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, “मामला अभी प्रारंभिक चरण में है और यदि मामले की सुनवाई सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय द्वारा की जाती है, तो उत्तर देने वाले प्रतिवादी पर कोई पूर्वाग्रह नहीं होगा। तदनुसार, कार्यवाही को किसी अन्य न्यायालय में स्थानांतरित करना उचित समझा जाता है। इसलिए आवेदक का आवेदन स्वीकार किया जाता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्च में कहा था कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई है। ईडी ने एक बयान में कहा कि फर्जी निदेशकों के माध्यम से बेनामीदारों/ फर्जी कंपनियों के नाम पर की गई संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है। भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) का वर्ष 2018 में टाटा स्टील लिमिटेड ने कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरा करने के बाद अधिग्रहण कर लिया था। ईडी ने बीएसएल, उसके प्रबंध निदेशक नीरज सिंगल और सहयोगियों पर ‘कई फर्जी कंपनियां’ बनाने का आरोप भी लगाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले रायबरेली जीत लो, फिर शतरंज खेलना; रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का राहुल गांधी पर तंज
Next: रावलपिंडी से चुनाव लड़ें राहुल गांधी, फिर से दो धड़ों में टूट जाएगी कांग्रेस; पूर्व नेता का दावा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.