Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहले रायबरेली जीत लो, फिर शतरंज खेलना; रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का राहुल गांधी पर तंज
  • राष्ट्रीय

पहले रायबरेली जीत लो, फिर शतरंज खेलना; रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का राहुल गांधी पर तंज

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली। शतरंज विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव ने रायबरेली और वायनाड सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। रूसी ग्रैंडमास्टर ने कहा, “शतरंज का चैंपियन बनने से पहले आपको अपनी रायबरेली सीट से जीतना चाहिए।” शुक्रवार की रात कास्परोव की पोस्ट एक ट्वीट के जवाब में आया, जिसमें यूजर ने लिखा था, ”यह राहत की बात है कि रूसी  ग्रैंडमास्टर कास्परोव और शतरंज के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद जल्दी रिटायर हो गए और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा।” इस पोस्ट में राहुल गांधी की शतरंज खेलते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।
कास्परोव ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ शीर्ष स्तर पर चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली से जीत दर्ज करना चाहिये।’’
शतरंज को 2005 में अलविदा कहने वाले इस पूर्व विश्व चैम्पियन ने अभिनेता रणवीर शौरी को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में किसी की पैरवी या विशेषज्ञता के तौर पर नहीं देखा जाएगा। एक नेता मेरे प्रिय खेल के बारे में टिप्पणी कर रहा है, मुझे यह दिख रहा है।’’
आपको बता दें कि रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारने के पार्टी के कदम ने भाजपा को भ्रमित कर दिया है। उन्होंने एक लंबे ट्वीट में कहा, “राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर कई लोगों की कई राय हैं। याद रखें वह राजनीति और शतरंज के अनुभवी खिलाड़ी हैं।” उन्होने आगे लिखा, “पार्टी नेतृत्व बहुत चर्चा के बाद और एक बड़ी रणनीति के तहत अपने फैसले लेता है। इस एक फैसले ने भाजपा, उसके समर्थकों और उसके चाटुकारों को भ्रमित कर दिया है।”
आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शतरंज के खेल की तुलना राजनीति से की थी। वीडियो में राहुल ने बताया कि उन्होंने पहली बार शतरंज तब खेला था जब वह सात साल के थे और उस व्यक्ति को हराया था जिसने उन्हें खेल के नियम सिखाए थे। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके पसंदीदा शतरंज खिलाड़ियों में गैरी कास्परोव भी थे, जो कि अपने विरोधियों पर बहुत मनोवैज्ञानिक दबाव डालते हैं।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस में प्रियंका को हाशिए पर धकेल रहे हैं राहुल गांधी’, बीजेपी ने दी अटकलों को हवा
Next: लेने दो तारीख, ईडी मामले में कौन सी जमानत होती है; ये क्या बोल गए मी लॉर्ड, मुख्य जज ने लिया एक्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.