Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रावलपिंडी से चुनाव लड़ें राहुल गांधी, फिर से दो धड़ों में टूट जाएगी कांग्रेस; पूर्व नेता का दावा
  • राष्ट्रीय

रावलपिंडी से चुनाव लड़ें राहुल गांधी, फिर से दो धड़ों में टूट जाएगी कांग्रेस; पूर्व नेता का दावा

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

गाजियाबाद।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड के अलावा यूपी की रायबरेली सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसके बीच, पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस दो गुटों में टूट सकती है। एक गुट राहुल गांधी का होगा, जबकि दूसरा प्रियंका गांधी का। प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए।
पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आर एन एस  से कहा, ”जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा है, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं, यह अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का रूप ले रहा है जो 4 जून के बाद फूटेगा। कांग्रेस फिर से दो धड़ों में टूटेगी। एक राहुल गांधी का होगा, जबकि दूसरा प्रियंका गांधी का। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली के बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और मांग पाकिस्तान में बढ़ रही है।”
बता दें कि यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट दशकों से कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से राहुल गांधी को हार मिली थी, लेकिन दूसरी वायनाड सीट पर जीत गए थे। इस बार भी अमेठी और रायबरेली, दोनों सीटों से गांधी परिवार के लड़ने की ही अटकलें थीं, लेकिन वायनाड के अलावा राहुल गांधी को पार्टी ने रायबरेली से उतारा, जबकि अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
इससे पहले कृष्णम ने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी पार्टी में चल रही साजिश का शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा था, ”मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव नहीं लड़ने देंगे…प्रियंका गांधी के खिलाफ परिवार और पार्टी में एक बड़ी साजिश है। वह परिवार और पार्टी में एक साजिश का शिकार हैं।” कृष्णम ने कहा कि राहुल अगर अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते थे। राहुल गांधी का मुकाबला रायबरेली में बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है, जबकि कांग्रेस पार्टी के केएल शर्मा का मुकाबला अमेठी लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेने दो तारीख, ईडी मामले में कौन सी जमानत होती है; ये क्या बोल गए मी लॉर्ड, मुख्य जज ने लिया एक्शन
Next: झबरेड़ा में टंकी में पानी नहीं आने से लोग परेशान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.