Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने महिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को महानिदेशक विनीता शाह ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं परखी। निरीक्षण के दौरान डॉ विनीता शाह ने महिला चिकित्सालय से महिलाओं को अनावश्यक रेफेर नहीं करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान पीएमएस डॉ एच सी गड़कोटी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना और उनको मिल रही सहूलियतों के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले लोगों को सभी उपलब्ध सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएं। उन्होंने जोर दिया कि इलाज के दौरान मरीजों और उनके रिश्तेदारों का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए और इलाज प्रक्रिया के दौरान उनकी मदद की जानी चाहिए। डीजी ने जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष और नवनिर्मित सीटी मशीन भी देखी। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में गाइनोकोलॉजिस्ट मौजूद हैं तो गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रेफेर नहीं करें और पीएमएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं और यदि कोई डॉक्टर ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के बाद महानिदेशक ने चिकित्सकों के साथ बैठक की जहाँ उन्होंने बाहर की दवाइयां लिखने पर चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कही और अन्य निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत एवं एसीएमओ डॉ योगेश पुरोहित अल्मोड़ा, पीएमएस डॉ एच सी गड़कोटी, डॉ प्रीति पंत आदि मौजूद रहे। महानिदेशक ने निरीक्षण के उपरांत जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद
Next: होटल मैनेजमेंट के छात्रों को दिया बीएलएस का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.